Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चौथे दिन लड़खड़ाई '120 बहादुर' की कमाई, 'मस्ती 4' का भी बुरा हाल

21 नवंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई बुरी तरह लुढ़क गई।

25 Nov 2025

चौथे दिन लड़खड़ाई '120 बहादुर' की कमाई, 'मस्ती 4' का भी बुरा हाल

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की युद्ध ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हो रही हैं। 21 नवंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई बुरी तरह लुढ़क गई। अब दोनों ही फिल्में फ्लॉप की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

'120 बहादुर' की चौथे दिन कमाई धड़ाम

फरहान स्टारर '120 बहादुर', जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, में राशि खन्ना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आती हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.85 करोड़ और तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था। इस प्रकार '120 बहादुर' ने अब तक कुल 11.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

'मस्ती 4' की भी चौथे दिन हालत खराब

'मस्ती 4', जो रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ की चौथी किस्त है, बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया, जो '120 बहादुर' के ताजा आंकड़ों से थोड़ा अधिक है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में कुल मिलाकर सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट वाली 'मस्ती 4' के लिए अपनी लागत वसूल करना चुनौती भरा नजर आ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चौथे दिन लड़खड़ाई '120 बहादुर' की कमाई, 'मस्ती 4' का भी बुरा
21 नवंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई बुरी तरह लुढ़क गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News